रांची:
रांची रेलवे स्टेशन (Ranchi Railway Station) के पास बने रेलवे ओवरब्रिज के पुलटोली में रेलवे की भूमि पर किये गए अवैध निर्माण व अतिक्रमण पर रेलवे का बुलडोजर चला। यहां अवैध रूप से बने घर को प्रशासन द्वारा तोड़ दिया गया है। करीब 100 परिवारों के घर आज रेलवे प्रशासन ने तोड़ डाले। बता दें कि पहले रेलवे में चयनित परिवारों को नोटिस भी दिया था। इसके बाद कल 27 दिसंबर को एक बार फिर उन्हें नोटिस देकर घर खाली करने के लिए कहा गया था। लेकिन उनके ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर आखिरकार आज सुबह रेलवे ने घर तोड़ दिया।
